खेल विभाग बागेश्वर के तत्वाधान में 15 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक दो दिवसीय बालक/बालिकाओं की जिला स्तरीय बैडमिन्टन प्रतियोगिता का आयोजन इण्डोर स्टेडियम बागेश्वर में कराया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए जिला क्रीडा अधिकारी विनोद सिंह बल्दिया ने बताया कि 15 अक्टूबर को प्रातः 9.00 बजे से 12 वर्शीय,14 वर्शीय एवं 16 वर्शीय बालक वर्ग की प्रतियोगिता आयोजित होगी। 16 अक्टूबर को निर्धारित समयानुसार 12 एवं 16 वर्शीय बालिकाओं की प्रतियोगिता कराई जायेगी। प्रतियोगिता में प्रतिभागी की आयु 31 जुलाई,,2017 को 12, 14, एवं 16 वर्श से अधिक नहीं होनी चाहिए। बताया कि प्रतिभाग करने वाले खिलाडी को अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित आयु प्रमाण पत्र साथ में लाना अनिवार्य होगा। प्रतिभाग करने वाले खिलाडी 13 अक्टूबर को सांय 5.00 बजे तक अपने नामों की प्रविश्टि उनके कार्यालय दूरभाश नम्बर 9412096262,9412436090 अथवा 9412920020 पर करा सकते हैं। |