विभाग सरकार के बारे में उत्तराखंड एक नज़र में प्रेस नोट फोटो गैलरी प्रकाशन शासनादेश सूचना का अधिकार निविदा / विज्ञापन
 DIPR UTTARAKHAND | Notice 


नोटिस बोर्ड

Home > नोटिस बोर्ड

नोटिस बोर्ड


⚜  विभाग में वर्ष 2023 में विज्ञापन हेतु सूचीबद्ध हुए न्यूज़ पोर्टल वेबसाइट की सूची श्रेणी क

⚜  विभाग में वर्ष 2023 में विज्ञापन हेतु सूचीबद्ध हुए न्यूज़ पोर्टल वेबसाइट की सूची श्रेणी ख

⚜  विभाग में वर्ष 2023 में विज्ञापन हेतु सूचीबद्ध हुए न्यूज़ पोर्टल वेबसाइट की सूची श्रेणी ग

⚜  श्रेणी ग हेतु न्यूज पोर्टलध्वेबसाइटों को विभाग में विज्ञापन हेतु सूचीबद्ध करने के संबंध में

⚜  श्रेणी ख हेतु न्यूज पोर्टलध्वेबसाइटों को विभाग में विज्ञापन हेतु सूचीबद्ध करने के संबंध में

⚜  श्रेणी क हेतु न्यूज़ पोर्टलध्वेबसाइटों को विभाग में विज्ञापन हेतु सूचीबद्ध करने के संबंध में

⚜  चैनल सूचीबद्धता हेतु

⚜  उत्तराखण्ड के अन्तर्गत सूचना अधिकारी के सीधी भर्ती के 12 रिक्त पदों को पर सेवा स्थानान्तरणध्प्रतिनियुक्ति पर तैनाती विषयक





   विभागीय लिक्स

विस्तृत समाचार
सरोवर नगरी नैनीताल में धूमधाम से मनाया गया पर्यटन पर्व व जिलाधिकारी दीपेन्द्र कुमार चैधरी ने नैनीझील में किया दीपदान।
नैनीताल 15 अक्टूबर 2017 (सूचना) सरोवर नगरी में पर्यटन पर्व धूमधाम से मनाया गया। पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार व पर्यटन मंत्रालय उत्तराखण्ड सरकार द्वारा आयोजित पर्यटन पर्व में प्रातः 9 बजे से 10 बजे तक मल्लीताल फ्लैट्स में योगाभ्यास कराया गया। जिलाप्रशासन पर्यटन विभाग नेहरू युवा केन्द्र व आर्ट आॅफ लिविंग संस्था द्वारा योगाभ्यास में लगभग 450 स्कूली बच्चों, अधिकारी,कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। आर्ट आॅफ लिविंग के प्रशिक्षक दीपक गुप्ता, मीनाक्षी जोशी, कामना कम्बोज,रेशमा टंडन, पूजा शाही, ज्योति सिंह द्वारा योगाभ्यास कराया गया। जिलाधिकारी दीपेन्द्र कुमार चैधरी ने कहा कि पर्यटन पर्व का मुख्य उद्देश्य पर्यटनको बढावा देना है उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि यहां ज्यादाज्यादा से पर्यटक आये। उन्होंने कहा कि जनपद में पर्यटन को और बढ़ावा देने हेतु नये पर्यटक स्थलों को विकसित किया जायेगा साथ ही पर्यटक स्थलों में अधिक से अधिक सुविधाऐं उपलब्ध कराई जायेंगी उन्होंने बताया कि पर्यटक पर्व के अवसर पर नौकुचियाताल में 127 सैलानियों को निःशुल्क पैराग्लाडिंग कराई गई। योगाभ्यास उपरान्त सम्बोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी प्रकाश चन्द्र ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि मन और शरीर के सम्बन्धों की परते खोलने वाली योग विद्या बहुत प्राचीन है। योग से शारीरिक एवं मांनसिक क्रियाओं का स्वस्थ संचालन होता है। प्रतिदिन योग करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को फायदा होता है। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन जीवन पद्धति है। आज पूरा विश्व योग के प्रति आकर्षित है। उन्होंने कहा कि योग को पर्यटन से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे पर्यटन को और अधिक बढ़ावा मिलेगा। पर्यटन पर्व के अवसर पर प्रातः 6 बजे से अपरजिलाधिकारी बीएल फिरमाल व अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा के नेत्त्व में ठंडी सड़क, क्रियाघर, बाल्मिकी एवं पंत पार्क, रूकुट कम्पाउण्ड में सफाई अभियान चलाया गया। दोपहर 12 बजे से बोट रेस एवं झॅाकियों का आयोजन किया गया जिसमें सुन्दर कुमार, सचिन कुमार प्रथम, नूर अहमद, नीरज कुमार द्वितीय, राम सिंह बिष्ट, खड़क सिंह चैहान तृतीय स्थान पर रहे। बोट हाउस पार्क में बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सीनियर वर्ग में सैंट जेवियर के अमन भारती प्रथम, सनवाल स्कूल के बलबीर सिंह द्वितीय, सैंट जेवियर के अरूण सिंह तृतीय स्थान पर रहें इसी तरह जूनियर वर्ग में भारतीय शहीद सैनिक के राहुल कुमार प्रथम, मोहन लाल साह बालिका की खुशी शर्मा द्वितीय, सैंटमैरी की अवनीश जोशी तृतीय जबकि सबजूनियर वर्ग में उमा भारतीय स्कूल की आइसी शैली प्रथम, सरस्वती शिशु मन्दिर की जयनिशा द्वितीय व मदर हार्ट स्कूल की मानस सिंह तृतीय स्थान पर रहे। साथ ही फ्लैट्स में अन्तर विद्यालयी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। इसके उपरान्त सांय संस्कृति विभाग के पंजीकृत दलों द्वारा कुमाऊँनी, गढ़वाली सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। गीत नाट्य प्रभाग सूचना प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के सांस्कृति दल द्वारा राजस्थानी गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किया गया। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र पटियाला द्वारा प्रस्तुति दी गई। तत्पश्चात् इण्डोफ्यूजन बैण्ड, मोना भट्ट, गोविन्द दिगारी द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही गीत सुनाए गये जिनको दर्शकों द्वारा बहुत सराहा गया, दर्शक झूमे। जिलाधिकारी दीपेन्द्र कुमार चैधरी के साथ ही अन्य अधिकारियों द्वारा झील में दीपदान किया गया। पर्यटन पर्व पर नैनीताल शहर में छोलियाॅ दलों द्वारा प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में डीआईजी पूरन सिंह रावत, अपरजिलाधिकारी हरवीर सिंह, बीएल फिरमाल, अपरपुलिस अधीक्षक हरीश चन्द्र सती, केएमवीएम जीएम त्रिलोक सिंह मर्तोलिया, उपनिदेशक पर्यटन जेसी बेरी, ईओ नगरपालिका रोहिताश शर्मा, संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिषेक रूहेला, पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय थापा, नेहरू युवा केन्द्र मंजू टोलिया, अधिशासी अभियन्ता सीएस नेगी, डीके शर्मा, गिरधर मनराल,पीएस मनराल सहित अनेक अधिकारी व गणमान्य उपस्थित थे। गोविन्द सिंह बिष्ट, अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी 7055007024

डाउनलोड अनुलग्नक :