आगामी नागर स्थानीय निकायों के सामान्य निर्वाचन2018 को लेकर राज्य निर्वाचन आयुक्त सुबर्द्धन ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कान्फे्रस के जरिये निकायों के सामान्य निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि 24 नवम्बर से पहले प्रपत्रों की छपाई,स्टेशनी क्रय सम्बन्धी कार्य पूर्ण करले,कार्मिकों की तैनाती हेतु सूची तैयार कर लें। जिन जनपदों में नगरपालिका व नगरपंचायतों का सीमा विस्तार का कार्य पूर्ण नहीं हुआ है उसे समय से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। पुनरीक्षण हेतु संगणकों,पर्यवेक्षकों तथा सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की नियुक्ति सुनिश्चित करलें । उन्होंने कहा कि अनिवार्य रूप से 21 जनवरी,2018 तक प्रारूप निर्वाचक नामावली का मुद्रण कार्य सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने मतदान केन्द्रों ,स्थलों की जाॅंच की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए कहा कि मतदान केन्द्रों की जाॅंच कार्य को भी समय रहते पूर्ण करना सुनिश्चित करें। जिलेवार नागर स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन,2018 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी रंजना ने ने बताया कि नगरपालिका परिशद बागेश्वर की सीमा विस्तार की कार्यवाही गतिमान है। सीमा विस्तार में जनसुनवाई कर कार्यवाही शासन को भेजी जा चुकी है, कपकोट नगरपंचायत का नजरी नक्शा तैेयार कर लिया गया है। बताया कि नागर स्थानीय निकाय का विस्तृत पुनरीक्षण को सम्पादित कराये जाने हेतु निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को संगणकों ,पर्यवेक्षकों को नियुक्त किये जाने हेतु आदेश जारी कर दिये हैं। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची के विस्तृत पुनरीक्षण के लिए प्रपत्रों का मुद्रण पंचास्थानी चुनावालय द्वारा करा लिया गया है। मतदान केन्द्रों की जाॅंच का कार्य गतिमान है। वीडियों कान्फे्रस में मुख्य विकास अधिकारी एस.एस.एस.पांगती,अपरजिलाधिकारी राहुलगोयल,उपजिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका बागेश्वर राजदेव जायसी आदि मौजूद थे। |