प्रेसनोट
अल्मोड़ा 12 दिसम्बर, 2017 (सू0वि) उत्तराखण्ड में नदियो के पुर्नजीविकरण के लिए सरकार ने ठोस कदम उठाये है यह बात प्रदेश के मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिह ने आज सर्किट हाउस में कही। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में प्राणदायनी रिस्पना नदी व कुमाऊ मण्डल में कोसी नदी को पुर्नजीविकरण किया जायेगा। मुख्य सचिव ने बताया कि कोसी नदी के पुर्नजीविकरण हेतु जनजागरूकता अभियान के साथसाथ जन सहभागिता को प्राथमिकता दी जायेगी। इस महत्वपूर्ण कामो के लिए बजट की कमी नही होने दी जायेगी। कोसी नदी के पुर्नजीविकरण हेतु तकनीकी सहयोग भी लिया जायेगा।
मुख्य सचिव ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृृढ़ करने के लिए सरकार बडे पैमाने पर कार्य कर रही है जिसमें एयर एम्बुलेंस सहित अन्य व्यवस्थायें भी सम्मलित है ताकि दुर्घटनाओं के समय इसका सही उपयोग हो सके। प्रदेश में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए 2020 तक सड़कों का चैड़ीकरण के साथ ही सम्भावित दुर्घटना स्थलों का चिन्हीकरण कर ऐसे मौड़ो का चैड़ीकरण करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग को दिये। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाकर छात्रछात्राओं द्वारा बिना लाइसेंस के वाहन चलाने के लिए जागरूक किया जायेगा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महत्व की योजना पंचेश्वर बाॅध का निर्माण शीघ्र किया जायेगा इसके लिए प्रभावित लोगो के साथ विचारविमर्श कर उसका हल निकाला जायेगा। प्रदेश में चाय के उत्पादन को बढ़ावा दिये जाने के लिए यदि इसके लिए लीज पर यदि कोई चाय का उत्पादन करता है तो कृषि भूमि के उपयोग हेतु प्रख्यापित नियमावली के अनुसार भूमि लीज पर दी जायेगी ताकि यह प्रदेश चाय उत्पादन में आगे बढ़ सके। इस अवसर पर उन्होंने मेडिकल कालेज के लिए बजट की कमी न होने दी जायेगी की बात कही। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा चैली ऐंपण द्वारा निर्मित प्रतीक चिन्ह मुख्य सचिव को भेंट की जिसकी उनके द्वारा काफी सराहना की गयी।
इस दौरान कुमाऊ आयुक्त चन्द्रशेखर भटट, जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी0 रेणुका देवी, मुख्य विकास अधिकारी मयूर दीक्षित, उपजिलाधिकारी विवेक राय, जिला विकास अधिकारी मोहम्मद असलम, तहसीलदार खुशबू आर्या सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
अल्मोड़ा 12 दिसम्बर, 2017 (सू0वि) नगर की प्रमुख समस्याओं के लेकर नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने प्रदेश के मुख्य सचिव के साथ भेंट की। मुख्य सचिव ने कहा कि इन महत्वपूर्ण माॅगों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि नगरपालिका के साथ समन्वय स्थापित कर अपने स्तर से पत्र भेजेंगे। जो माॅगें प्रस्तुत की गयी उनमें नगर क्षेत्र में बन्दरों के उत्पात से आम जनता परेशान है इसलिए इनके बधियाकरण हेतु आवश्यक उपरकण हेतु बजट उपलब्ध कराया जाय, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बेस चिकित्सालय में डायलिसस की सुविधा प्रदान की जाय, नगर में गन्दगी से निजात दिलाने के लिए अण्डर ग्राउण्ड डस्टबीन की सुविधा प्रदान की जाय साथ ही कर्मचारियों के वेतन, पेंशन हेतु धनराशि स्वीकृत की जाय। मुख्य सचिव ने आश्वस्त किया कि यह सभी माॅगें वचनबद्व है इसलिए इनका निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जनपद अल्मोड़ा के साथ मेरा पुरान लगाव है इसलिए यहाॅ की समस्याओं का निदान प्राथमिकता से किया जायेगा। मुख्य सचिव ने इस अवसर पर नगरपालिका के सभासदो से भी परिचय प्राप्त किया। |