राज्य महिला आयोग की मा0 अध्यक्षा 15 से 20 नवंबर तक रहेंगी जनपद भ्रमण पर
चमोली 10 नवंबर,2017(सू0वि0)
उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की मा0 अध्यक्षा सरोजनी कैन्त्यूरा का 15 से 20 नवंबर तक जनपद भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर ‘‘महिला जागरूकता शिविर‘‘ का आयोजन कर महिलाओं को जानकारी दिये जाने विषयक कार्यक्रमों को आयोजन किया जायेगा तथा महिलाओं के विकास की योजनाओं के बारे में विभिन्न विभागों से जानकारी ली जायेगी। यह जानकारी देते हुए आयोग की सदस्य सचिव रमिन्द्री मन्द्रवाल ने बताया कि मा0 अध्यक्षा 15 नवंबर को देहरादून से बद्रीनाथ पहुॅचेगी जहाॅ वे रात्रि विश्राम करेंगी। उन्होंने बताया कि 16 नवंबर को प्रातः 10ः00 बजे जोशीमठ रविग्राम, 17 को तेफना कर्णप्रयाग, 18 को गैरसैंण, 19 को गौचर मेला कार्यक्रम स्थल में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, समाज कल्याण, बाल विकास, शिक्षा, ग्राम्य विकास, उद्योग, जल संस्थान, राजस्व, लोनिवि, कृषि व पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी तथा उपस्थित महिलाओं को योजनाओं के बारे में जानकारी दी जायेगी। मा0 अध्यक्षा 20 नवंबर को गौचर से देहरादून के लिए रवाना होगी। |