मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्री सोमनाथ चटर्जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिवारजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। ‘‘स्व. श्री सोमनाथ चटर्जी ने संसदीय लोकतंत्र को मजबूती दी। उनके निधन से भारतीय राजनीति को अपूरणीय क्षति हुई है।’’ |