Close

    काला और लाल धान बनेगा बागेश्वर की पहचान जिलाधिकारी ने किया कृषक वैज्ञानिक संवाद का शुभारंभ प्रगतिशील किसानों को बांटे काले धान के बीज जैविक खेती को दी नई दिशा

    प्रकाशित तिथि : जुलाई 18, 2025
    Press Note Bageshwar

    ’काला और लाल धान बनेगा बागेश्वर की पहचानरू जिलाधिकारी ने किया कृषक वैज्ञानिक संवाद का शुभारंभ प्रगतिशील किसानों को बांटे काले धान के बीजए जैविक खेती को दी नई दिशा’ बागेश्वरए 07 मई 2025 सू0वि0द्ध विकास भवन सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी आशीष भटगांई की अध्यक्षता में नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन नमैटद्ध के अंतर्गत आतमा योजना के तहत कृषक वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को काला और लाल धान जैसी उच्च मूल्य वाली फसलों के उत्पादन के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने प्रगतिशील किसानों को काले धान के बीज भी वितरित किए। जिलाधिकारी ने कहा कि काले धान की बाजार में अत्यधिक मांग है और यह किसानों के लिए आय का एक सशक्त माध्यम बन सकता है। उन्होंने कृषि विभाग को निर्देशित किया कि किसानों को इस दिशा में हरसंभव तकनीकी और संसाधनगत सहायता प्रदान की जाए। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे न केवल स्वयं इस फसल को अपनाएंए बल्कि अन्य कृषकों को भी इसके लाभों से परिचित कराएं। जैविक खेती को समय की मांग बताते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जैविक रूप से उत्पादित काला और लाल धान न केवल स्वास्थ्यवर्धक होगाए बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी प्रीमियम कीमत भी प्राप्त होगी। उन्होंने कृषि विभाग को निर्देश दिए कि किसानों को केवल उच्च गुणवत्ता वाले बीज ही उपलब्ध कराए जाएंए और इस अभियान को योजनाबद्ध व चरणबद्ध ढंग से संचालित किया जाए। काला और लाल धान की खेती को बढ़ावा देने से न केवल किसानों की आमदनी बढ़ेगीए बल्कि बागेश्वर की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलेगी। कार्यक्रम में उपस्थित प्रगतिशील किसानों ने अपने अनुभव साझा किए और जैविक खेती की तकनीकों पर चर्चा की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आरण्सीण् तिवारीए परियोजना निदेशक शिल्पी पंतए जिला विकास अधिकारी संगीता आर्याए कृषि अधिकारी राजेन्द्र उप्रेतीए उद्यान अधिकारी आरण्केण् सिंह सहित अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे। जिला सूचना अधिकारी बागेश्वर