Close

    मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री विजय बहुगुणा ने शिष्टाचार भेंट की।

    प्रकाशित तिथि : जुलाई 15, 2026
    CM Photo

    मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री विजय बहुगुणा ने शिष्टाचार भेंट की।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री के मध्य प्रदेश के विभिन्न समसामयिक विषयों तथा राज्यहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। दोनों के बीच उत्तराखण्ड के समग्र विकास, जनकल्याण, सुशासन एवं जनसरोकारों से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।