Close

    CM धामी ने उत्तराखंड के प्रथम मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया

    प्रकाशित तिथि : दिसम्बर 12, 2025
    cm dhami

    मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के प्रथम मुख्यमंत्री श्री नित्यानंद स्वामी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि नित्यानंद स्वामी जी का संपूर्ण जीवन जनसेवा को समर्पित रहा। उनके नेतृत्व में नवगठित राज्य के प्रशासनिक ढांचे को मजबूत आधार मिला। उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखने में उनका योगदान अविस्मरणीय है।