CM धामी ने हल्द्वानी से जी न्यूज के रिपोर्टर विनोद कांडपाल के पिताजी के निधन पर दुःख व्यक्त किया….
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी से जी न्यूज के रिपोर्टर विनोद कांडपाल के पिताजी दिनेश कांडपाल के निधन पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार जनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की है।
सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने भी वरिष्ठ पत्रकार विनोद कांडपाल के पिताजी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना की है।