मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जनपद ऊधमसिंह नगर के सिरसा फार्म निवासी स्वतंत्रता संग्राम सैनानी कर्नल अमर बहादुर सिंह के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत की आत्मा की शांति एवं दुःख की इस घडी में उनके परिजनों से धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। कर्नल अमर बहादुर सिंह ने आजाद हिन्द फौज एवं द्वितीय विश्व युद्ध में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। |