मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डाॅ.ए.पी.जे.अब्दुल कलाम की जयंती पर उनका भाव पूर्ण स्मरण करते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि भारत को अंतरिक्ष विज्ञान एवं रक्षा के क्षेत्र में मजबूत बनाने में डाॅ.कलाम का अद्वितीय योगदान रहा है। वे शिक्षा, लेखन और सार्वजनिक सेवा हेतु भी प्रख्यात रहे।
एक वैज्ञानिक के रूप में डॉ.कलाम का भारत के लिए रक्षा एवं अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में विशेष योगदान रहा। मिसाइल मैन के नाम से विख्यात डॉ.कलाम ने देश को लम्बी दूरी के प्रक्षेपास्त्रों के क्षेत्र में आत्म निर्भर बनाया। भारत के राष्ट्रपति के रूप में उन्होंने बहुत ख्याति पाई। उनका सरल जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्पद है। |